फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में ईधन देने के बाद भुगतान को भटक रहे पेट्रोल पंप संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
आयोग से बजट मिलने के बाद भी 14 लाख से अधिक का भुगतान नहीं
विज्ञापन

रायबरेली। लोकसभा चुनाव में करीब 25 लाख रुपये का ईंधन देने के बाद अब पेट्रोल पंप संचालक भुगतान के लिए भागदौड़ कर रहे हैं। एक महीने पहले ही भुगतान के लिए बिल चुनाव कार्यालय को उपलब्ध करा दिया गया, लेकिन 14 लाख रुपये से अधिक का भुगतान अब तक नहीं किया गया, लेकिन चुनाव आयोग से चुनाव से पहले ही बजट की व्यवस्था करा दी थी।

लोकसभा चुनाव में शहर के करीब 15 पेट्रोल पंपों से ईंधन लिया गया था। शुरूआत में दो बार में करीब 9.58 लाख रुपये का भुगतान किया गया, लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद अब पेट्रोल पंप मालिकों को भुगतान के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट स्थित चुनाव कार्यालय को बिल उपलब्ध करा दिया, लेकिन अब तक उन्हें भुगतान नहीं दिया जा रहा है। 14 लाख रुपये से अधिक का भुगतान बाकी है। पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि आयोग से चुनाव से पहले ही बजट मिलने के बाद भी भुगतान करने में देरी हो रही है।
विज्ञापन


मामले में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि ईंधन के भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही पेट्रोल पंप मालिकों को भुगतान दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें