फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस को लेकर बवाज, दुल्हन की मां व पिता समेत तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को द्वारचार के दौरान डांस को लेकर युवकों में मारपीट हो गई। बवाल होने की जानकारी पर दुल्हन की मां व पिता ने समझाने का प्रयास किया तो उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया गया। मारपीट में तीन लोग घायल हुए हैं। इससे बारातियों और घरातियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में शादी कराई गई। पीड़ित दुल्हन के पिता ने बताया कि कई गांव में कुछ लोगों की उसकी रंजिश थी, इसी वजह से उन लोगों ने उपद्रव किया। पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

बखतखेर मजरे मोन गांव निवासी माता प्रसाद की बेटी की शनिवार को शादी थी। बारात भदिहा मजरे मऊ गर्वी गांव से आई थी। बाराती जलपान के बाद अगवानी के लिए बाजा-गाजा के साथ जनवासे से घर की ओर निकले। डीजे की धुन पर कुछ युवक डांस कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच कुछ युवकों में मारपीट होने लगी। देखते ही देखते बवाल बढ़ गया। डीजे बंद करा दिया गया। बीचबचाव करने पहुंचे दुल्हन के पिता माता प्रसाद (43), उनकी पत्नी विमला देवी (40) के अलावा गांव के ही सुरेश (16) की कुछ युवकों ने पिटाई कर दी।

घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। परिवारीजनों की मदद से उन्हें सीएचसी लाया गया। कोतवाल लालचंद्र सरोज ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जांच की जा रही है कि बारातियों में आपस में मारपीट हुई है या किसी रंजिश के चलते हमला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें