सांसद सोनिया गांधी 12 जून को अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा कर सकती हैं। उनके दौरे को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। सोनिया ने पांचवीं बार रायबरेली संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव जीता है।
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक वह 12 जून को यहां आकर जिले की जनता और कांग्रेसियों के प्रति चुनाव जीतने पर आभार जताएंगी। हालांकि अभी तक लिखित में सोनिया गांधी का कोई कार्यक्रम नहीं आया है।