फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल बाद 27 गंगा ग्रामों में खेल प्रतिभाएं निखारने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
27 गंगा ग्रामों में खेल प्रतिभाएं निखारने की तैयारी
विज्ञापन

रायबरेली। एथलीट सुधा सिंह द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने के बाद जिला युवा एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग गांवों में छिपी खेल प्रतिभाओं में निखार लाने की तैयारी में है। दो साल बाद विभाग जिले के 27 गंगा ग्रामों के साथ ही तीन सांसद आदर्श गांवों समेत अन्य गांवों को इसके लिए चुना गया है।

शासन की ओर से 142 महिला व पुरुष युवक मंगल दलों को खेल सामग्री उपलब्ध कराने के लिए शासन से फुटबाल व वॉलीबाल की खेल सामग्री मिल गई है। जल्द ही युवक मंगल दलों को यह सामग्री मुहैया कराई जाएगी। शासन की मंशा पर दो साल पहले युवक व महिला युवक मंगल दलों को खेल सामग्री मुहैया कराने के लिए सूची शासन को भेजी गई थी।
विज्ञापन


शासन की मंशा है कि गांवों में छुपी खेल प्रतिभाओं में निखार लाकर खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कराने का मौका दिया जाए। इसीलिए ग्रामीण क्षेत्रों में स्टेडियम भी बनवाए गए हैं, लेकिन अब तक कोच की व्यवस्था न हो पाने के कारण यह मंशा पूरी नहीं हो पा रही है।

शासन ने जिले के 27 गंगा ग्रामों, तीन सांसद आदर्श ग्रामों सहित अन्य गांवों के 142 युवक व महिला मंगल दलों को खेल सामग्री देने का निर्णय लिया है। फुटबाल, वॉलीबाल, नेट सहित अन्य खेल सामग्री शासन से आ चुकी है। जिले में 75 युवक मंगल दल और 67 महिला मंगल दलों को यह खेल सामग्री दी जाएगी।

सांसद आदर्श ग्रामों में सरेनी, उंडवा व जगदीशपुर गांव शामिल हैं। इसके अलावा 27 गंगा ग्रामों में कोटरा बहादुरपुर, डलमऊ, धूता, कोटिया एहतमाली आदि गांव शामिल हैं। इन सभी गांवों में पुरुष व महिला मंगल दलों को खेल सामग्री दी जाएगी।

चुनाव से पहले ही आ चुकी थी खेल सामग्री
युवक व महिला मंगल दलों को खेल सामग्री देने के लिए लोकसभा चुनाव से पहले ही कुछ सामान आ गया था, लेकिन आचार संहिता लागू होने के कारण इस खेल सामग्री का वितरण नहीं हो सका था। अब जिला युवा एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग मंगल दलों को खेल सामग्री मुहैया कराने की कवायद में जुट गया है। इसी माह सभी को खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं में निखार लाने के लिए शासन से खेल सामग्री मिली है। जिले के 142 युवक व महिला मंगल दलों को यह खेल सामग्री देनी है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी महीने में ही खेल सामग्री का वितरण कराया जाएगा।
-एमएल रमन, जिला युवा एवं प्रादेशिक विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें