फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड के बगल में संचालित एजूकेटर एकेडमी आग से बचने के बंदोबस्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड के बगल में संचालित एजूकेटर एकेडमी में आग से बचने के बंदोबस्त नहीं
विज्ञापन

रायबरेली। गुजरात प्रांत के सूरत में कोचिंग संस्थान में भीषण हादसे के बाद शहर में संचालित कोचिंग संस्थानों की जांच शुरू की गई तो कहीं भी आग से निपटने के पूरे बंदोबस्त नहीं मिले।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके मिश्रा की टीम ने बुधवार को भी शहर के कोचिंग संस्थानों में छापेमारी की तो मनमानी उजागर मिली। फायर ब्रिगेड के बगल में ही एक कांप्लेक्स में संचालित एजूकेटर एकेडमी में आग से बचने के कोई बंदोबस्त नहीं मिले।
विज्ञापन


इस भवन में संचालित दोनों ही कोचिंग में कोई बंदोबस्त न मिलने पर नोटिस देकर सात दिन का समय दिया गया है। शहर में अधिकारियों की नाक के नीचे ऐसी कई संस्थाएं संचालित हैं, जिन्होंने मानक एक भी पूरे नहीं किए।

संचालकों ने मानकों को ताक पर रखकर डीआईओएस कार्यालय में पंजीयन करवाया है। तमाम ऐसी भी कोचिंग हैं जिनका पंजीयन तक नहीं है। सूरत में घटना के बाद अग्निशमन विभाग गंभीर हो गया हो गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजीव कुमार पांडेय, तुलसीराम, शत्रुघ्न आदि की टीम ने बुधवार को शहर के कोचिंग संस्थानों सिटी कार्ट के ऊपर एजूकेटर एकेडमी, डिजिटल स्किल्स फाउंडेशन को चेक किया तो दोनों में आग से निपटने बंदोबस्त नहीं मिले।
विज्ञापन


कैनाल रोड स्थित महेंद्र एजूकेशनल तीन अग्निशमन यंत्र मिले तो संशिक्षा अकादमी में चार अग्निशमन यंत्र मिले। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कोचिंग के संचालकों को नोटिस देकर सात दिन में बंदोबस्त करने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें