फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से बच्चे और धूप में बर्तन धो रही किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी का कहर : बच्चे और किशोरी की मौत
विज्ञापन

रायबरेली-ऊंचाहार। गर्मी की तपिश से लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। जिले में 24 घंटे के अंदर डायरिया से जहां एक बच्चे की मौत हो गई, वहीं ऊंचाहार में धूप में बर्तन धो रही किशोरी की हीट स्ट्रोक के चलते मौत हो गई।

हालत ये है कि जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों इलाज कराने को मारामारी मची है। सुबह आठ बजे से ही इलाज कराने के लिए रोगियों की लाइनें लग जाती हैं। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. बीरबल का कहना है कि किशोरी की मौत हीट स्ट्रोक के चलते होने की संभावना है।
विज्ञापन


वैसे तो आमूमन ओपीडी में दो माह पहले 1200 से 1300 रोगी प्रतिदिन आ रहेे थे, लेकिन इस समय ओपीडी में प्रतिदिन करीब 1700 रोगी प्रतिदिन आ रहे हैं।

डॉक्टरों का मानना है कि गर्मी की वजह से लोग बुखार और डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। इसलिए रोगियों की तादाद बढ़ी है। वो गर्मी के इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

डलमऊ तहसील क्षेत्र के घुरवारा निवासी हिमांशु (2) को डायरिया से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार देर शाम उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

उधर, ऊंचाहार क्षेत्र के खरौली गांव निवासी अजय कुमार की बेटी पल्लवी (13) धूप में बर्तन धो रही थी। काफी देर तक धूप में रहने के बाद वह जब घर के अंदर आई तो अचानक उसको चक्कर आया और बेहोश हो गई।

आनन-फानन परिवारीजन उसको लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरबी यादव का कहना है कि किशोरी को जब सीएचसी लाया गया था, तो उसकी मौत हो चुकी थी।

गर्मी की वजह से उसकी मौत होने की बात सामने आई है। जिला अस्पताल के परचा काउंटर पर पंखे नहीं लगवाए गए हैं। इससे परचा बनवाने के लिए लाइन में लगने वाले रोगियों को गर्मी से परेशान होना पड़ता है।

इससे गुस्साए रोगियों ने सोमवार को हंगामा किया और सीएमएस के खिलाफ नारेबाजी की। गर्मी की वजह से रोगियों की तादाद अस्पताल में बढ़ी है। परचा बनवाने के लिए भी सुबह से रोगियों की लंबी लाइनें लग जाती हैं।
विज्ञापन


परचा काउंटर कक्ष में पंखे लगवाए गए थे, ताकि रोगियों को गर्मी से राहत मिल सके। इस समय बेतहाशा गर्मी में परचा काउंटर में लगे पंखे गायब हैं।

रोगी विशाल, प्रेमचंद्र शर्मा, राजेश, रमेश, सुशील, महेश, राम बहादुर, विजय प्रताप सिंह आदि ने हंगामा किया और कहा कि रोगियों को गर्मी में दिक्कतें हो रही हैं। अस्पताल प्रशासन इस पर गंभीर नहीं है। सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव का कहना है कि जल्द पंखे लगवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें