फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निसंतान बुजुर्ग दंपती को मिलेगी अपनी छत, डीएम ने रखी नींव

विज्ञापन
विज्ञापन
निसंतान बुजुर्ग दंपती को मिलेगी अपनी छत
विज्ञापन

रायबरेली। विकास क्षेत्र के करनपुर गांव में एक निसंतान गरीब वृद्ध दंपती को अब पक्की छत मिल सकेगी। 24 साल घास-फूस की झोपड़ी में गुजर-बसर करने वाले इस दंपती की दुखभरी व्यथा को चुनाव प्रचार के दौरान क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत ने जाना तो उन्हें इस दंपती की मदद करने का आश्वासन दिया था।

झोपड़ी की जगह पर पक्का मकान बनवाने के लिए मातृ दिवस पर भूमि पूजन भी करा दिया था। विधायक ने घर बनवाने के लिए नींव रखे जाने का कार्यक्रम रविवार को तय किया तो डीएम नेहा शर्मा समेत कई अधिकारी भी पहुंच गए। करनपुर मजरे कुंदनगंज गांव में वृद्धा विष्णुकांती बाजपेई अपने पति रामकृष्ण बाजपेई के साथ 24 वर्षों से घास-फूस की झोपड़ी बनाकर गुजर बसर कर रही है। दंपती निसंतान हैं।
विज्ञापन


छोटी सी झोपड़ी में पूरी गृहस्थी रखी हुई है। बारिश में काफी नुकसान हो चुका है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान जब विधायक रामनरेश रावत को दंपती की व्यथा पता चली तो वह झोपड़ी पहुंचे थे। उन्होंने दंपती को पक्की छत दिलवाने का भरोसा दिया। मातृ दिवस पर इस वादे को पूरा करने के लिए भूमि पूजन भी करा दिया था।
विज्ञापन


मकान की नींव रखने के लिए यहां पहुंची डीएम ने कहा कि लोगों की भलाई के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, फिर भी इस तरह प्रयासों की सख्त जरूरत है, जिससे जरूरतमंदों को लाभ मिल सके। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख महराजगंज सत्येंद्र सिंह, ग्राम प्रधान जहीर, सुनील सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें