फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से दो बीघे फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
डीह-परशदेपुर (रायबरेली)। जिले में गुरुवार को अलग-अलग अग्निकांड की घटनाओं में दो बीघा फसल जल गई। परशदेपुर प्रतिनिधि के मुताबिक डीह ब्लॉक क्षेत्र के नयापुरवा गांव में गेहूं के डंठल में आग लगने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन



किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझा ली। गांव के कुछ किसानों ने मशीन से गेहूं की कटाई करा ली, जबकि डंठल खेत में लगा था। अज्ञात कारणों से आग लग गई।


गनीमत रही कि किसानों ने मिलकर आग बुझाई ली, नहीं तो बगल के खेतों तक आग फैल जाती तो ज्यादा नुकसान हो सकता था। परशदेपुर चौकी इंचार्ज नारायण कुशवाहा व फायर बिग्रेड सलोन के इंचार्ज बीपी पांडेय मौके पर पहुंचे। किसानों के साथ मिलकर आग बुझाने में मदद की।


डीह प्रतिनिधि के मुताबिक नारायणपुर गांव निवासी भैरव प्रसाद का गांव के किनारे की खेत है। देर शाम अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। इससे एक बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन



ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। उधर फुरसतगंज प्रतिनिधि के मुताबिक अमेठी जिले बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र के पूरे मिठठू का पुरवा मजरे ब्रम्हनी गांव निवासी रामसुमेर के खेत में आग लगने से एक बीघे गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई। लेखपाल कामता प्रसाद ने क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें