फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसन, हल्दी और सरसों के तेल का नमूना भरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। होली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए एफएसडीए ने सोमवार को छापेमारी अभियान चलाया। ऊंचाहार क्षेत्र में कई दुकानों पर बेसन, हल्दी और सरसों के तेल का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा। ऊंचाहार क्रॉसिंग स्थित बटी रेस्टोरेंट में साफ-सफाई ठीक नहीं मिली। इस पर रेस्टोरेंट मालिक को फटकार लगाते हुए व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए। इसके अलावा कई अन्य दुकानदारों को भी फटकार लगाई गई। इस छापेमारी से हड़कंप रहा।
विज्ञापन



एफएसडीए के अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्र बहादुर यादव ने टीम के साथ ऊंचाहार क्षेत्र में छापेमारी की। मदारीगंज से राजू गुप्ता की दुकान से बेसन का नमूना भरा। जमुनापुर चौराहा स्थित शिवशंकर साहू की किराना की दुकान से बेसन का नमूना लिया गया।


हरिओम ढाबा से सरसों के तेल का नमूना भरा गया। बटी रेस्टोरेंट ऊंचाहार क्रॉसिंग में निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर मालिक को फटकार लगाकर सुधार करने के निेर्देश दिए गए। लक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी के निरीक्षण में बिल वाउचर ठीक नहीं मिले। विक्रेता रामलखन को फटकार लगाई गई।
विज्ञापन



अभिहित अधिकारी ने बताया कि विशुनदासपुर स्थित किशोर स्वीट्स, भगवत प्रसाद की नमकीन की दुकान का जायजा लिया गया। यहां पर भी साफ-सफाई समेत अन्य खामियां मिली। उन्होंने बताया कि सभी दुकानदारों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें