फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार दरोगा ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा की बेकाबू कार ने युवक को रौंदा
विज्ञापन



रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र में सोमवार को कार सवार दरोगा ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। इससे युवक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दरोगा 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से कार चला रहा था।


हादसा होने पर बाइक और कार खड्ड में जा गिरी। इससे दरोगा को भी चोटें आईं मगर वह दूसरी गाड़ी में बैठकर भाग गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की।
विज्ञापन



खीरों थाना क्षेत्र में सेमरी-कानपुर हाइवे पर जगन्नाथगंज गांव के सामने कार सवार दरोगा ने सोमवार को बाइक सवार युवक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार व बाइक सड़क किनारे खड्ड में गिर गईं। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।


कार सवार दरोगा को भी चोटें आईं मगर जब तक आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचते, दरोगा ने खुद को प्रतापगढ़ जिले में थानाध्यक्ष बताते हुए एक कार रुकवाई और उसमें बैठकर भाग गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।


मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज सेमरी रूपेंद्र मिश्र ने छानबीन की तो मृतक की जेब से मिले जाति प्रमाणपत्र से उसकी पहचान आकाश (18) पुत्र बच्चूलाल यादव निवासी दुबई पोस्ट इंदेमऊ थाना बीघापुर जिला उन्नाव के रूप में हुई। आकाश बाइक से सेमरी से कानपुर जा रहा था।


थानाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज सेमरी मौके पर पहुंचे और छात्र को जिला अस्पताल रायबरेली भेजा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन



थानाध्यक्ष ने बताया कि कार सवार मौके से भाग गए हैं। कार कब्जे में ले ली है। मृतक के छोटे भाई अर्जुन की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें