फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावत में नहीं लगा एसी कोच, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रतापगढ़ से दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 14207 पद्मावत एक्सप्रेस में शनिवार को एसी कोच न लगा होने से यात्रियों में हड़कंप रहा।
विज्ञापन



इस गाड़ी में दो एसी कोच लगते हैं, जिसमें एक कोच नहीं लगा था। तय समय शाम 7.10 बजे के स्थान पर 7.26 बजे रायबरेली स्टेशन पहुंची पद्मावत एक्सप्रेस में लोग एसी कोच ढूंढते रहे, लेकिन एक एसी कोच नहीं मिला।
विज्ञापन



इससे एसी कोच में आरक्षण करा चुके लोगों को भटकना पड़ा, तभी इंक्वायरी से एनाउंसमेंट किया गया कि एसी कोच के यात्री किसी दूसरी बोगी में बैठ जाएं।


करीब 15 मिनट गाड़ी रुकी रही, फिर लखनऊ रवाना हो गई। स्टेशन अधीक्षक बाल मुकुंद ने बताया कि एक एसी कोच प्रतापगढ़ से ही नहीं लगा था। इस एसी कोच की व्यवस्था लखनऊ में हो जाएगी। इसके बाद इस कोच के आरक्षित यात्री उसमें बैठ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें