फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की मौत के बाद रोडवेज बस में तोड़फोड़, यात्रियोें में मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोर की मौत के बाद बस में तोड़फोड़, यात्रियोें में मची भगदड़
विज्ञापन



राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र में शनिवार को रायबरेली डिपो की एक बस की टक्कर से किशोर की मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने रायबरेली-गदागंज मार्ग जाम कर दिया।


नाराज ग्रामीणों ने बस में भी तोड़फोड़ की। इससे बस पर सवार यात्रियों में भगदड़ मच गई। चालक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।


नाराज ग्रामीण पीड़ित परिवार को मुआवजे दिलाने व डीएम को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। हालांकि खबर पाकर सिटी मजिस्ट्रेेट आलोक कुमार, सीओ शेषमणि उपाध्याय ने मदद का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। करीब एक घंटे तक मार्ग जाम रहा।
विज्ञापन



पूरे तमोली मजरे बेलाभेला निवासी वीरेंद्र चौरसिया की रानी कुआं मजरे बेलाभेला के पास पान की दुकान है। सुबह वीरेंद्र का बेटा विनीत (13) दुकान पर किसी काम से आया था।


इसके बाद वह पैदल ही घर जा रहा था। तभी गदागंज से जा रही रायबरेली डिपो की अनुबंधित बस (यूपी 33 टी 7993) ने उसे रौंद दिया।


उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर पाकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सभी ने गदागंज-रायबरेली पर बेंच रखकर जाम लगा दिया।


बस पर पथराव कर दिया, जिससे उसके शीशे टूट गए। चालक ने भागकर किसी अपनी जान बचाई, जबकि सवारियों में भगदड़ मच गई।


जानकारी मिलते ही एसओ अशोक त्रिपाठी पुलिस बल के साथ पहुंचे। एसओ ने समझाने की कोशिश की, लेकिन परिवारीजन व ग्रामीण सरकारी मदद दिलाने और डीएम को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर अड़ गए।
विज्ञापन



कुछ देर बाद सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ भी पहुंचे और मदद दिलाने का भरोसा देकर मार्ग खुलवा दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ ने बताया कि रोडवेज डिपो के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें