फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के बेटे से 40 हजार रुपये लूटे, विरोध करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मंत्री के बेटे से असलहे के बल पर 40 हजार लूटे
विज्ञापन


डीह। थाना क्षेत्र में बुधवार को बेखौफ बदमाशों ने असलहे के बल पर पूर्व मंत्री के बेटे से 40 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने असलहे की बट से पिटाई भी की। सूचना पर सीओ सलोन, डीह पुलिस के अलावा स्वाट टीम ने पहुंचकर पड़ताल की।

नसीराबाद के थौरी निवासी व पूर्व मंत्री राज्यमंत्री शिवबालक पासी का बेटा शिवप्रकाश सुबह भारतीय स्टेट बैंक की मऊ शाखा से अपने खाते से 40 हजार रुपये निकालकर बाइक से डीह की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


डीह-मऊ मार्ग पर लोकई पुरवा मोड़ के पास दो बाइकों पर सवार तीन बदमाशों ने शिव प्रकाश को रोक लिया और कनपटी पर असलहा लगाकर 40 हजार रुपये छीन लिए। पूर्व मंत्री के बेटे ने विरोध किया तो बदमाशों ने असलहे की बट से पिटाई भी की, जिससे उसे गंभीर चोटें आई।

दिनदहाड़े हुई वारदात से क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर सलोन सीओ शशिकांत यादव, एसओ राम आशीष उपाध्याय, स्वाट टीम प्रभारी राकेश सिंह मौके पर पहुंचे और पड़ताल की।
विज्ञापन


पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। एसओ का कहना है कि घटना की तहरीर मिली है। जल्द बदमाशों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें