फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्दा रोगियों को मिला तोहफा, अब लखनऊ का चक्कर लगाने का झंझट खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
डायलिसिस यूनिट शुरू, लखनऊ जाने के झंझट से छुटकाराया
विज्ञापन


रायबरेली। गुर्दें के रोगियों को इलाज के लिए लखनऊ व अन्य बड़े शहरों के चक्कर लगाने के झंझट से मुक्ति मिल गई है। बुधवार को जिला अस्पताल में ऐसे रोगियों के इलाज के लिए डायलिसिस यूनिट शुरू हो गई।

जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने फीता काटकर यूनिट शुरू कराई। इस यूनिट के काम करने से रोजाना यहीं भर्ती कर रोगियों की डायलिसिस हो जाएगी। 25 जनवरी से पंजीयन शुरू होगा। रोगियों को सरकार रेट पर इलाज का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


वर्तमान समय में जिले में 300 से अधिक गुर्दे के ऐसे रोगी हैं, जिन्हें डायलिसिस की जरूरत होती है। इन्हें डायलिसिस के लिए लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद व अन्य बडे़ शहरों के चक्कर लगाने पड़ते थे।

जिसमें अब तक डायलिसिस की सुविधा नहीं थी। प्रदेश सरकार की मंशा पर जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट खोलने का काम शुरू हुआ था। पिछले सप्ताह यूनिट बनकर तैयार हो गई थी।
विज्ञापन


बुधवार को यूपी दिवस के मौके पर प्रभारी मंत्री नंदगोपाल गुप्ता ने जिला अस्पताल पहुंचकर यूनिट को शुरू कराया। उन्होंने कहा कि इस यूनिट के शुरू होने के बाद अब जिले के गुर्दे के रोगियों को डायलिसिस के लिए दूसरे जिलों के चक्कर नहीं लगाने पडे़ंगे।

सरकारी रेट पर यहीं इस सुविधा का लाभ मिलेगा। इस मौके पर सीएमओ डॉ. डीके सिंह, सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव, डॉ. बीरबल, डॉ. अल्ताफ हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें