फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा महोत्सव में गूंजेंगे भजन, फैशन का जलवा भी दिखेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा महोत्सव 14 से, गूंजेंगे भजन
विज्ञापन


रायबरेली। डलमऊ के गंगा घाट स्थित खड़ेश्वर बाबा आश्रम में महाबली हनुमान धाम में 14 और 15 जनवरी को गंगा महोत्सव होगा। इसकी तैयारियां चल रही हैं।

महोत्सव का मुख्य आकर्षण भजन संध्या और गंगा आरती होगी। साथ ही फैशन शो में प्रतिभागी रैंप पर अपना जलवा बिखेरेंगे। महोत्सव में बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी।

आश्रम के महंत कृष्णा बिहारी चित्रकार, मूर्तिकार, गायक और गीतकार भी हैं। महंत ने बताया कि गंगा महोत्सव में प्रथम दिन भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बनारस से आए कलाकार अपनी प्रस्तुती देंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही गंगा आरती होगी। गंगा महोत्सव में फैशन का जलवा भी दिखेगा। फैशन शो के जरिए क्षेत्रीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिलाया जाएगा।

इसके अलावा पेंटिंग, रंगोली, मेंहदी, कलश सज्जा, ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग जैसी कई प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इसमें विभिन्न स्कूलों के साथ ही ग्रामीण इलाकों के बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन


महंत कृष्णा बिहारी का कहना है कि गंगा महोत्सव बनाने का मुख्य मकसद यहां के शिक्षित बेरोजगार एवं ग्रामीण बेरोजगारों के साथ ही क्षेत्रीय कलाकारों को भी रोजगार मुहैया कराना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें