फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महीने बाद 54 आशा बहुओं को मिलेगा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
चार माह बाद 54 आशा बहुओं को मिलेगा सम्मान
विज्ञापन

रायबरेली। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रसूताओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को गांवों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाली 2700 आशा बहुओं का सम्मेलन 29 दिसंबर को होगा। इसमें हर साल की तरह बेहतर काम करने वाली 54 आशा बहुओं को पुरस्कार दिया जाएगा। हालांकि हर साल की तरह 23 अगस्त को ही आशा सम्मेलन होना था, लेकिन कुछ कारणों से कार्यक्रम नहीं हो सका था। शासन से अगस्त में ही बजट मिल गया था।
प्रदेश में आशा बहुओं ने 23 अगस्त को काम करना शुरू किया था। इसी कारण हर साल की 23 अगस्त को आशा सम्मेलन कराया जाता था। इस साल भी आठ लाख से अधिक का बजट जिले को मिलने के कारण समय से आशा सम्मेलन नहीं हो सका था। विभागीय सूत्रों का कहना है कि जिले के प्रभारी मंत्री का कार्यक्रम न मिलने के कारण आशा सम्मेलन समय से नहीं हो सका। करीब चार महीने बाद अब आशा सम्मेलन के लिए 29 दिसंबर की तारीख तय की गई है। फिरोज गांधी कॉलेज स्थित इंदिरा गांधी सभागार में यह कार्यक्रम होगा। इसके लिए विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है।
विज्ञापन


हर ब्लॉक की एक आशा को मिलेंगे पांच हजार
आशा सम्मेलन में हर ब्लॉक में बेहतर काम करने वाली तीन-तीन आशा बहुओं का चयन पुरस्कार के लिए किया गया है। सभी 18 ब्लॉकों में एक-एक आशा बहू को पांच हजार दिए जाएंगे। इसके अलावा दूसरे स्थान पर रहने वाली आशा बहू को तीन हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाली आशा बहू को दो हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए सूची तैयार करने का काम पूरा किया जा रहा है। उम्मीद है कि पुरस्कार पाने वाली 54 आशा बहुओं की सूची बुधवार की शाम तक तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन


आशा सम्मेलन 23 अगस्त को ही होना था, लेकिन कुछ कारणों के कारण कार्यक्रम नहीं हो पाया। अब 29 दिसंबर को आशा सम्मेलन की तारीख तय की गई है। बेहतर काम करने वाली आशा बहुओं को पुरस्कृत किया जाएगा।- डॉ. डीके सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें