जनता के हितों पर खरा न उतरने पर होगा संघर्ष
रायबरेली। नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मो. इलियास ने सोमवार को कचहरी रोड स्थित एक होटल में कहा है कि उनको भरोसा है कि जीते चेयरमैन और सभासद जनता के लिए काम करेंगे। उनसे किए गए वादों को पूरा करेंगे, लेकिन यदि नया बोर्ड जनता के हितों पर खरा नहीं उतरता है तो वे समर्थकों के साथ सड़क पर उतरकर संघर्ष करेंगे। कहा कि वे अब चेयरमैन नहीं हैं। पर जनता की समस्याओं और सुविधाओं के लिए सदैव उनके साथ रहेंगे। इस मौके पर अवधेश वाजपेयी, शमशाद, पारुल वाजपेयी, रामसेवक वर्मा आदि मौजूद रहे।