फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के साथ-साथ योग का ज्ञान जरूरी-डॉ. एलके राय

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा के साथ-साथ योग भी जरूरी
विज्ञापन

डीह (रायबरेली)। सलोन तहसील क्षेत्र के सरोजनी कान्वेंट स्कूल सूची में बुधवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को योग सिखाया गया। योग गुरु डॉ. एल के राय ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ योग की जानकारी होनी जरूरी है। योग अपनाकर शरीर को स्वास्थ्य रखा जा सकता है। शरीर स्वस्थ्य होगा तो दिमाग भी स्वस्थ होगा। योग शिविर से पहले विद्यालय के प्रबंधक अंजनी श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। योग गुरु एलके राय ने सूर्य नमस्कार, मयूर आसन समेत अन्य योग के बारे में जानकारी दी और योग सिखाया। इस मौके पर संदीप राय, प्रबंधक अंजनी, प्रिंसिपल गुलप्सा बानो, स्वर्णवीर सिंह, पूनम, मोनी, नेहा, अंकिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें