फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर की जाली में उतरा करंट, किशोर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट से किशोर की जान गई
विज्ञापन

बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बुधवार को एक किशोर करंट की चपेट में आकर झुलस गया। सीएचसी से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उसकी मौत हो गई। बछरावां कस्बा के कुट्टी मोहल्ला निवासी सतीश (13) पुत्र अशोक कुमार कस्बे के ही दुकान पर कोई सामान लेने जा रहा था। उत्तर बाजार बांध टोला में जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर के पास खड़ा सिक्का उछाल रहा था। अचानक सिक्का ट्रांसफ ार्मर और जाली के बीच में चला गया। उसने सिक्का उठाने का प्रयास किया, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। उसके दोनों हाथ झुलस गए। आस-पास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाल सीएचसी बछरावां पहुंचाया। चिकित्सक राधेश्याम ने बताया कि किशोर की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां देर शाम उसने दम तोड़ दिया। अवर अभियंता विजय कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर चारों ओर से जाली से ढका हुआ है। किशोर सिक्का को निकालने का प्रयास कर रहा था, तभी वह केबल की संपर्क में आ गया। इससे वह झुलस गया और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कहा कि, विद्युत सुरक्षा निदेशालय को रिपोर्ट भेजेंगे, वहां से जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें