फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से भिड़ंत में ट्रैक्टर ट्राली के परखच्चे उड़े, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक-ट्रैक्टर ट्रॉली में भिड़ंत, दो की मौत
विज्ञापन

सतांव (रायबरेली)। बांदा-बहराइच राजमार्ग पर रविवार को गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के कोंसा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक और ईंटें लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें जहां ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ, वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ट्रैक्टर सवार दो लोगों की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। करीब दो घंटे बाद ईंटों और ट्रैक्टर को बाहर करके हाईवे पर आवागमन को बहाल कराया गया।
विज्ञापन

रमेश ब्रिक फील्ड गुरूबक्शगंज से ट्रैक्टर चालक जगतपुर थाना क्षेत्र के बैसन की उमरी गांव निवासी अरविंद मौर्या (35) पुत्र जयराम अन्य लोगों के साथ ट्रॉली पर ईंटे लादकर नंदाखेड़ा गांव जा रहा थ। करीब तीन बजे बांदा-बहराइच राजमार्ग पर कोंसा के पास बछरांवा की तरफ से आ रहे ट्रक संख्या यूपी 32 डीएन 6505 और विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत हो गई। इससे ईंटें सड़क पर फैल गई। ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ट्रैक्टर चालक अरविंद मौर्या के साथ ही झखर (38) पुत्र किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। लाला (32) पुत्र किशोरी और सलमान (35) पुत्र वशीर निवासी रानीमऊ, पटरंगा फैजाबाद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी बछरावां पहुंचाया। घायलों की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। काफी प्रयास के दो घंटे बाद जाम को हटाया गया। शवों को पीएम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें