फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीपीसी हादसा: एक और एजीएम ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
एक और एजीएम ने तोड़ दम, मृतकों की संख्या हुई 42
विज्ञापन

रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में हुए हादसे में झुलसे एक और अतिरिक्त महाप्रबंधक की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। कई श्रमिकों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

एनटीपीसी ऊंचाहार की 500 मेगावाट की छठवीं यूनिट में एक नवंबर को बॉयलर फटने से दर्दनाक हादसा हुआ था। हादसे के बाद झुलसे श्रमिकों को रायबरेली, लखनऊ और दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। इस हादसे में गत बुधवार तक 41 श्रमिकों, कर्मचारियों की मौत हो चुकी थी। जिले में 19 लोगों की मौत हुई, जबकि बाकी ने लखनऊ और दिल्ली के अस्पतालों में दम तोड़ा। एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी एके श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली में भर्ती एनटीपीसी के अतिरिक्त महाप्रबंधक प्रभात कुमार श्रीवास्तव की मौत हो गई है। अब मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 42 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें