निकाय चुनाव से पहले कई थानेदार हटे, कई के कार्य क्षेत्र बदले
नागेश मिश्रा होंगे नए सदर कोतवाल, अशोक अब भदोखर इंचार्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। नगर निकाय चुनाव से पहले एसपी शिवहरि मीणा ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। कई थानेदार जहां हटा दिए गए हैं तो कोई के कार्य क्षेत्र में बदलाव कर दिया गया है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस लाइंस में तैनात नागेश मिश्रा अब नए सदर कोतवाल होंगे। सदर कोतवाल रहे अशोक त्रिपाठी को भदोखर थानेदार का इंचार्ज बनाया गया है। महिला थानेदार राकेश कुमार सिंह को जगतपुर एसओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा पुलिस लाइंस में तैनात पुष्पा अवस्थी को महिला थानेदार बनाया गया है। सलोन की सूची चौकी प्रभारी रामकिशोर को गदागंज थाने की कमान दी गई है। भदोखर थानाध्यक्ष रहे ओम प्रकाश सिंह को प्रभारी साइबर सेल बनाया गया है। प्रभारी डीसीआरबी-प्रभारी रिट सेल धीरेंद्र प्रताप सिंह को अपराध शाखा भेजा गया है। पुलिस लाइंस में तैनात रहे धीरेंद्र प्रताप सिंह को प्रभारी डीसीआरबी-जनसुनवाई, शिकायत प्रकोष्ठ बनाया गया है। पुलिस लाइंस में तैनात रहे विजय प्रताप यादव को अपराध शाखा भेजा गया है। जगतपुर एसओ लक्ष्मीकांत मिश्रा को प्रभारी अपराध शाखा बनाया गया है।
डीह थानेदार रहे शिवशंकर गुप्ता को सलोन कोतवाली भेजा गया है। बछरावां थाने में तैनात दरोगा सुरेश कुमार सिंह को चौकी प्रभारी सूची सलोन बनाया गया है। गदागंज थानेदार रहे संतोष कुमार अवस्थी को प्रभारी कस्बा लालगंज बनाया गया है। पुलिस लाइंस में तैनात रामवन राय को थाना मिल एरिया, दिनेशचंद्र मिश्रा को नसीराबाद, कोतवाली नगर में तैनात लक्ष्मी नरायन द्विवेदी को चौकी प्रभारी नरपतगंज लालगंज बनाया गया है। इंदिरा नगर चौकी प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय को सरेनी थाना भेजा गया है। पुलिस लाइंस में तैनात अभिनेय कुमार को ऊंचाहार थाने भेजा गया है। एसपी का कहना है कि कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में यह निर्णय लिया गया है।