एक्सईएन ने 18 उपभोक्ताओं को भेजा नोटिस
रायबरेली। कम भार का कनेक्शन लेकर ज्यादा बिजली खर्च करने वाले सतर्क हो जाए। यदि एक सप्ताह के अंदर उपभोक्ता अपना लोड नहीं बढ़वाते हैं, तो कनेक्शन काट दिए जाए। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार दोहरे ने 18 ऐसे उपभोक्ताओं को नोटिस भेजा है, जो कम क्षमता का कनेक्शन लेकर ज्यादा बिजली का प्रयोग कर रहे हैं। शहर में ज्यादातर उपभोक्ता कम क्षमता का कनेक्शन लेकर ज्यादा बिजली खर्च कर रहे हैं। यह सिलसिला कई सालों से चल रहा है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि 18 ऐसे उपभोक्ताओं को चिह्नित किया गया है, जिन्होंने दो से तीन किलोवाट का कनेक्शन लिया है, लेकिन इनके यहां ज्यादा बिजली का प्रयोग हो रहा है। अधिशासी अभियंता ने इन उपभोक्ताओं को नोटिस भेजकर क्षमता बढ़वाने के लिए नोटिस जारी की है। चेतावनी दी है कि एक सप्ताह के अंदर कनेक्शन बढ़ाने का आवेदन नहीं आया तो कनेक्शन काट दिया जाएगा।