फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्णिमा पर श्रद्धालुआें ने गंगा में लगाई डुबकी
विज्ञापन

रायबरेली। पूर्णिमा और रक्षाबंधन पर गंगा तटाें पर श्रद्धालुआें का जमावड़ा रहा। रविवार रात से ही स्नान करने का सिलसिला शुरू हो गया, जो सोमवार को दोपहर बाद तक जारी रहा। हर-हर गंगे के जयकारों के बीच लोगाें ने स्नान किया। पूजा-अर्चना के बाद सुख समृद्धि की मन्नत मांगी। इस दौरान पंडा और पुरोहिताें को दान भी किया।
डलमऊ के गंगा तट पर स्थित किला घाट, सड़क घाट, रानी शिवाला घाट, पथवारी घाट, पक्का घाट, संकट मोचन घाट, शुकुल घाट, बारूदी घाट, बड़ा मठ घाट, छोटा मठ घाट आदि घाटों पर करीब एक लाख लोगों ने स्नान किया। यहां पर सबसे अधिक भीड़ रही। इस दौरान स्नानार्थियों ने गंगा मइया के जयकारे लगाए। इसके बाद तटों पर स्थित मंदिरों में पूजन-अर्चन किया। इस दौरान पुलिस भी सतर्क रही। एसडीएम डलमऊ प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया की गंगा स्नान सकुशल संपन्न कराया गया। किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। बच्चों ने नाव पर बैठकर खूब लुप्त उठाया।
विज्ञापन

ऊंचाहार क्षेत्र के गोकना घाट, तीर का पुरवा घाट, गोला घाट, बादशाह घाट पर श्रद्धालुआें ने स्नान किया। यहां पर सलोन, जगतपुर, ऊंचाहार के अलावा पड़ोसी जिले अमेठी, प्रतापगढ़ से भी श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे। ऊंचाहार के थानाध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि गंगा स्नान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इसी तरह सरेनी ब्लॉक क्षेत्र के गेंगासो घाट, रालपुर घाट, शिवपुरी घाट और कलईखेड़ा घाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। यहां पर रायबरेली के अलावा फतेहपुर जिले से भी लोग पहुंचे।

बदहाल सड़क का भुगतना पड़ा खामियाजा, तीन घायल
मुराईबाग चौराहे से गंगा तट को जाने वाली सड़क काफी बदहाल है। पटरियां भी टूटी हुई हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सड़क की मरम्मत नहीं कराई। इस वजह से हर आने जाने वाले व्यक्ति को दिक्कत हुई। कई साइकिल और बाइक सवार लोग गिरकर चुटहिल हुए। अलग-अलग स्थानों पर बाइक सवार गिरकर चुटहिल भी हो गए। बाद में आसपास के निजी क्लीनिकाें में उपचार कराकर चले गए।
विज्ञापन


महिला को दी सहायता
ऊंचाहार थानाध्यक्ष धनंजय सिंह ने एक बार फिर इंसानियत का परिचय दिया। मेले में आई पूरे परिहार मजरे अदलाबाद निवासी बिटूला का रुपया भरा पर्स मेले में कहीं गिर गया। उसके पास घर वापस जाने के लिए किराया भी नहीं बचा। इस पर एसओ धनंजय सिंह ने महिला को डेढ़ हजार रुपये देकर मदद की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें