फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर से पीड़ित वृद्ध ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंसर से पीड़ित वृद्ध ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में एक वृद्ध ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह कैंसर से पीड़ित था। सोमवार सुबह उसका शव गांव के बाहर उसी की बाग में रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मोन गांव निवासी महादेव यादव (65) कैंसर से पीड़ित था। परिवारीजनों ने काफी इलाज कराया, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इससे वह परेशान रहता था। सोमवार सुबह जब ग्रामीण उसकी बाग की तरफ गए तो एक आम की डाल से रस्सी के सहारे उसका शव लटका मिला। इससे परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें