फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगसरी गांव में नलकूप की खोदाई के दौरान मिले चांदी के सिक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
नलकूप की खोदाई के दौरान मिले चांदी के सिक्के
विज्ञापन

ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के गंगसरी निवासी अरविंद कुमार अपने खेत में नलकूप के लिए गड्ढा खोदवा रहा था। यह गड्ढा श्रमिक विनोद कुमार खोद रहा था। इसी दौरान खेत में मिट्टी के बर्तन में कुछ चांदी के सिक्के मिले। एक सप्ताह पहले सिक्के मिले थे, जिसे तीन लोगों ने बांट लिया था। एक ग्रामीण को सिक्के कम मिले तो उसने गुरुवार को 100 नंबर पर व कोतवाली पुलिस को फोन कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस खेत मालिक अरविंद को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पीड़ित अरविंद के अलावा ग्राम प्रधान ब्रजेंद्र कुमार यादव ने पुष्टि करते हुए बताया कि चांदी के कुछ सिक्के पुलिस अपने साथ ले गई है। खेत में और खजाना होने की चर्चा है। उधर कोतवाली पुलिस मामले में लीपापोती करने में जुटी रही। कोतवाल धनंजय सिंह का कहना है कि उनको मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें