फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नित्यक्रिया के लिए गई बालिका की लूट ली अस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह बाद बालिका से रेप का केस दर्ज
विज्ञापन

रोहनियां (रायबरेली)। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के एक गांव में बालिका से एक माह पहले हुए रेप के मामले में पुलिस ने अब रिपोर्ट दर्ज की है। एक गांव की रहने वाली 10 वर्षीय बालिका अपने भाई के साथ खेत की तरफ नित्यक्रिया के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के एक किशोर ने उसके साथ रेप किया। बोलने में दिक्कत होने के कारण पीड़िता शोर नहीं मचा पाई। आरोपी ने इसका फायदा उठाया और मौके से भाग निकला। थोड़ी देर बाद वह दूर खड़े अपने भाई के पास पहुंची तो मामले की जानकारी हुई। परिवारीजन उसे लेकर थाने पहुंचे, लेकिन तत्कालीन थाना प्रभारी ने मामले की जांच की बात कह कर टाल दिया था। बालिका की मां ने गुरुवार को कोतवाली प्रभारी धनंजय सिंह को मामले की जानकारी दी। उन्होंने केस दर्ज कराया और किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। कोतवाल प्रभारी ने बताया कि आरोपी किशोर के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें