रायबरेली। जिले में शनिवार को 15 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही पहले से संक्रमित 50 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच गए। मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अभियान चलाकर 2099 लोगों की कोरोना की जांच की। इसमें एंटीजन से 1183 और आरटीपीसीआर से 904 लोगों की जांच की गई। जांच में 15 लोग कोरोना संक्रमित मिले।
पहले से संक्रमित 50 मरीज स्वस्थ हो गए। अब तक जिले में 4911 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 4676 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान समय में 133 कोरोना संक्रमित मरीज बचे हैं। 65 मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं। (संवाद)