लखनऊ से इलाहाबाद जा रही गंगा गोमती एक्सप्रेस में सोमवार को चेन पुलिंग हो गई। इस वजह से गाड़ी अरखा स्टेशन के पास करीब 15 मिनट तक खड़ी रही। आरपीएफ ऊंचाहार ने सोमवार को ट्रेन में चेन पुलिंग करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सोमवार सुबह लखनऊ से इलाहाबाद जा रही गंगा गोमती एक्स्प्रेस में अरखा स्टेशन के पास किसी ने चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन चालक ने इसकी जानकारी मेमो के जरिये ऊंचाहार स्टेशन मास्टर संजीव कुमार सक्सेना को दी।
इस दौरान गाड़ी करीब 15 मिनट तक खड़ी रही। इस मामले में स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ थाने में तहरीर दी है। आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।