फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 15 संक्रमित, 58 स्वस्थ होकर पहुंचे घर

विज्ञापन
रायबरेली में गुरुवार को लालगंज क्षेत्र के चांदागांव में महिला की स्क्रीनिंग करती आशा बहू। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
लीड पैकेज:
विज्ञापन

कोरोना से 15 संक्रमित, 58 स्वस्थ होकर पहुंचे घर
जिले में कोरोना मरीजों को ठीक होने की दर 87.95 फीसदी हुई
3627 संक्रमित मरीजों में अब तक स्वस्थ हो चुके 3189 मरीज
फोटो संख्या 30
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। एक ओर जहां लोग कोरोना से बचने के लिए लापरवाही की हदों को पार कर रहे हैं, वहीं जिले में संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर बेहतर हो गई है। जिले में रिकवरी दर बढ़कर 87.95 प्रतिशत हो गई है। अब तक संक्रमित 3727 मरीजों में 3189 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में गुरुवार को 15 नए मरीज मिले, जबकि स्वस्थ होने के बाद 58 मरीज अपने घर भी पहुंच गए। नए मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर काफी अच्छी हो गई है। गुरुवार को रिकवरी दर 87.95 प्रतिशत हो गई है। 15 नए मरीज मिले जबकि स्वस्थ होकर 58 मरीज घर भी पहुंच गए। अब तक संक्रमित 3727 मरीजों में 3189 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। विभिन्न अस्पतालों में 356 मरीज भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को राजापुर चकबीबी, पूरे प्रेमचक, शिवाजी नगर, राजकीय कॉलोनी, जवाहर विहार, हर्ष नगर, बहेरवा आदि क्षेत्रों में मिले संक्रमितों को एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके पांडेय ने बताया कि गुरुवार को जवाहर विहार, गायत्री नगर, रतापुर पुलिस बूथ, रतापुर चौराहा आदि क्षेत्रों में सैनटिाइजेशन का काम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें