फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन के लिए अटकी साढ़े छह हजार कापियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। तय समय में भी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा नहीं हो सका है। दो मूल्यांकन केंद्रों की लापरवाही के चलते ही अधिकारियों की सारी कोशिशें और उनके दावे धरे रह गए।
विज्ञापन



होली की छुट्टी क्या पड़ी, ज्यादातर परीक्षक नदारद हो गए। शुक्रवार तक लगभग साढ़े छह हजार कॉपियां बची रह गईं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति वैदिक इंटर कॉलेज की है, जहां अंग्रेजी की ढेरों कॉपियां मूल्यांकन के शत-प्रतिशत पूरा होने में रोड़ा बनी हैं। इंटर के दोनों मूल्यांकन केंद्रों ने समय से काम पूरा कर लिया है।


जिले को मूल्यांकन के लिए लगभग साढ़े तीन लाख कॉपियां मिली थीं। इंटर की कॉपियां राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जांचीं जा रही थीं, जबकि हाईस्कूल की कॉपियों के लिए वैदिक इंटर कॉलेज और महात्मा गांधी इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन



इंटर की कॉपियों वाले दोनों मूल्यांकन केंद्रों में शत-प्रतिशत कॉपियों को जांचने का काम पूरा कर लिया है। इन दोनों सेंटरों पर लगभग डेढ़ लाख कॉपियां जांची गईं।


शुरुआत से ही काफी पीछे चल रहे जीजीआईसी ने भी समय से काम पूरा कर लिया, लेकिन सबसे तेज चलने वाले वैदिक इंटर कॉलेज आखिर में फिसड्डी हो गया।


वैदिक में अब भी 5470 कॉपियां बची हैं, जो कि हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय से संबंधित हैं। एमजीआईसी में हाईस्कूल विज्ञान विषय की 988 कॉपियां शेष रह गई हैं।


एमजीआईसी की बची कॉपियां तो शनिवार को जंच जाएंगी, लेकिन वैदिक में कॉपियां जंच पानी मुमकिन नहीं दिख रहा है। होली के बाद वैदिक में ज्यादातर परीक्षक गायब रहने से कॉपियां इतनी ज्यादा मात्रा में बची हुई हैं। इस तरह से 6458 कॉपियां बाकी रह गईं हैं और 24 मार्च को प्राप्तांकों का ब्योरा यूपी बोर्ड को भेजना है।


आज हर हाल में जांच लें कॉपियां
वैदिक इंटर कॉलेज में सर्वाधिक कॉपियां अवशेष बची हैं, जिन्हें हर हाल में शनिवार को जंचवा लिया जाएगा। एमजीआईसी में गिनी-चुनी कॉपियां बची हैं।


किसी भी दशा में 24 मार्च को प्राप्तांकों का ब्योरा बोर्ड कार्यालय भेजना है, इसलिए संबंधित विषयों के सभी परीक्षक मूल्यांकन केंद्रों में अनिवार्य रूप से पहुंचें।
विज्ञापन

-डॉ. चंद्रशेखर मालवीय, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें