रायबरेली। आबकारी निरीक्षक बछरावां कीर्ति प्रकाश पांडेय ने लौली, हरिहरपुर, नया पुरवा गांवों में छापा मारकर 100 लीटर कच्ची शराब बरामद की। साथ ही दो हजार किलो लहन नष्ट कराई। मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
आबकारी निरीक्षक सदर पुष्पेंद्र मिश्रा ने भदोखर थाना क्षेत्र के महुवारी, कबुलियन में छापा मारकर 100 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
साथ ही 3500 किलो लहन नष्ट कराई। पांच के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। उधर, आबकारी निरीक्षक नरेंद्र श्रीवास्तव, आबकारी निरीक्षक ऊंचाहार राजेश गौतम, शेष प्रताप सिंह ने टीम के साथ लालगंज क्षेत्र के ओरी का पुरवा, पासिन का पुरवा, गुलाब का पुरवा में छापा मारा। 300 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
साथ ही दो पर केस दर्ज कराया। लहन भी नष्ट कराई। आबकारी निरीक्षक डलमऊ संजय भारती ने डलमऊ तहसील क्षेत्र के उबरनी, सेवरा, कुरौली बुधकर, खजुरी गांव में छापा मारा। 100 लीटर कच्ची शराब बरामद की। साथ ही चार धंधेबाजों पर केस दर्ज कराया। लहन भी नष्ट किया।