फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया मुन्नाभाई, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पुलिस भर्ती परीक्षा में रविवार को बल्लभ भाई पटेल दरीबा परीक्षा केंद्र से एसपी ने एक मुन्नाभाई अभिमन्यु पटेल को दबोचा। पकड़ा गया युवक चित्रकूट का रहने वाला है।
विज्ञापन



वह अपने छोटे भाई की जगह परीक्षा दे रहा था। पकड़ा गया युवक इलाहाबाद में कोचिंग पढ़ाता था। युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को दो पालियो में पुलिस भर्ती परीक्षा हुई। इस दौरान बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज देदौर में बने केंद्र पर एसपी सुनील कुमार सिंह निरीक्षण करने पहुंचे।


केंद्र पर छानबीन के दौरान प्रवेश पत्र पर लिखी उम्र के हिसाब से एक युवक काफी उम्रदराज दिख रहा था। एसपी ने शक के आधार पर उससे पूछताछ शुरू की तो वह बगले झांकने लगा।
विज्ञापन



सख्ती पर वह टूट गया और उसने अपना जुर्म कुबूल लिया। एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र के बियावल गांव निवासी अभिमन्यु पटेल अपने छोटे भाई वरुण पटेल के नाम पर यहां परीक्षा देने आया था। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें