फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसिंग व्यवस्था में लापरवाही पर चला पुलिस अधीक्षक का चाबुक

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसिंग व्यवस्था में लापरवाही बरतने वालों पर एसपी सुनील कुमार सिंह का चाबुक चला है। लालगंज कोतवाल संजय मौर्य को जहां लाइन हाजिर कर दिया गया है, वहीं इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज समेत दो दरोगाओं को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाल की मनमानी पर इस तरह एसपी खफा हुए कि उन्होंने अपराध समीक्षा बैठक में ही उनसे पुलिस लाइंस में आमद कराने का फरमान सुना दिया। हालांकि अभी तक लालगंज में किसी नए प्रभारी की तैनाती नहीं की गई है। एसपी का कहना है कि जल्द नए कोतवाल की तैनाती की जाएगी।

गौरतलब है कि उन्नाव जिले के मांखी थाना क्षेत्र के कोरारीकला गांव की रहने वाली निशा सिंह ने लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बसंतपुर कठोइया गांव निवासी एवं अपनी छोटी बहन मीनू उर्फ शशी सिंह, सुमन सिंह, अमरेंद्र बहादुर सिंह उर्फ नन्हकऊ, पप्पू सिंह, तरुण कुमार सिंह उर्फ बचलू, डलमऊ कस्बा निवासी हनुमंत सिंह, हरचंदपुर थाना क्षेत्र के सुंडा निवासी राजेश सिंह उर्फ राजू सिंह, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सुंडा निवासी राजकुमार के खिलाफ अपनी मां की हत्या करने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाल संजय मौर्य मामले में कार्रवाई नहीं कर रहे थे। उल्टा आरोपी पक्ष को बचाने का प्रयास कर रहे थे। एसपी ने अपराध समीक्षा बैठक में ही लालगंज कोतवाल को पुलिस लाइंस में आमद कराने के निर्देश दिए और उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। अचानक इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।

शहर के इंदिरा नगर निवासी एवं रोडवेज कर्मी सुरेंद्र कुमार अवस्थी के बेटे शिवम अवस्थी से जुर्म कबूलवाने के लिए टार्चर किया गया था। इस पर उसने लाकप के अंदर आग लगा ली थी। इस मामले में इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज रामकृपाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया था। अब एसपी ने इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड भी कर दिया।

ऊंचाहार थाने में तैनात दरोगा आनंद कुमार विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही बरत रहे थे। इस पर एसपी ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लापरवाही पर लालगंज कोतवाल को लाइन कर दिया गया है। साथ ही इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज और ऊंचाहार थाने में तैनात दरोगा को निलंबित किया गया है।

लालगंज कोतवाली में तैनाती के दौरान से ही संजय मौर्य विवादित रहे। आम जनता को न्याय दिलाने के बजाय आरोपियों से मिलने की शिकायतें आए दिन एसपी कार्यालय पहुंच रही थी। अपने को ऊपर पहुंच बताकर कोतवाल रौब भी गांठते थे। लालगंज कस्बे में एक दुकान के विवाद के मामले में भी कोतवाल के आरोपी पक्ष से मिलने की बात सामने आई थी।

इस बार तो महिला की हत्या के मामले में भी कोतवाल आरोपी पक्ष से मिल गए। वादिनी न्याय की खातिर निशा सिंह इधर-उधर भटकती रही। उसकी एक नहीं सुनी गई। इस पर उसने एसपी का दरवाजा खटखटाया था। एसपी के आदेश पर कोतवाल ने हत्या का केस दर्ज किया था। हर मामले में विवादित ही रहे। इस बार एसपी सख्त हुए और उन्हें लाइन हाजिर कर दिया।

पुलिस लाइंस के सभागार में बुधवार की रात हुई अपराध समीक्षा बैठक में एसपी सुनील कुमार सिंह कई थानेदारों के कार्य से संतुष्ट नहीं दिखे। उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही सभी को चेतावनी दी। कहा जा रहा है कि जल्द कई और थानेदारों पर गाज गिरेगी।

एक घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में एसपी ने हर थानेदार से क्षेत्र के आपराधिक स्थिति के बारे में जाना। गुडवर्क की स्थिति जानी। हरचंदपुर, मिल एरिया, डलमऊ, नसीराबाद, बछरावां, गुरुबख्शगंज समेत कई थानेदारों को चेतावनी देते हुए कार्य में सुधार लाने के निर्र्देश दिए। भदोखर थानेदार के कार्य से भी एसपी संतुष्ट नहीं हैं।

खासकर एम्स में अभी हाल में फायरिंग की गई थी। इस मामले में दो आरोपी अब तक न पकड़े जाने पर एसपी खफा हैं। एसपी का कहना है कि पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर न कर पाने वाले थानेदार जल्द हटाए जाएंगे। लापरवाह थानेदारों को चिह्नित किया जा रहा है।

जल्द विवेचनाओं का निपटारा कराकर आम आदमी को इंसाफ दिलाने के लिए एसपी ने नई व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत एक थाने का एक विवेचक प्रतिदिन केस डायरी के साथ एसपी के सामने पेश होगा। एसपी विवेचना की प्रगति जानेंगे।

विवेचना में गड़बड़ी मिली तो संबंधित विवेचक पर कार्रवाई होगी। एसपी का कहना है कि विवेचनाओं के निस्तारण में तेजी लाए जाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पूरे प्रयास किए जा रहे हैं कि आम जनता को त्वरित न्याय मिले। इसलिए पुलिसिंग व्यवस्था को लगातार बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। लापरवाही बरतने पर लालगंज कोतवाल को हटा दिया गया है।

साथ ही इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज और ऊंचाहार थाने में दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। पुलिसिंग व्यवस्था में भी थानेदार या फिर दरोगा लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें