फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में गंगा नदी के किनारे मिली युवती की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम गंगा नदी के किनारे एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की। पुलिस का दावा है कि युवती की नदी में डूबने से मौत हुई है।
विज्ञापन



अंबहा मजरे डलमऊ की रहने वाली शांती देवी (18) पुत्री जयराम मंगलवार सुबह नित्यक्रिया के लिए गई थी। जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो उसकी खोजबीन शुरू कर गई।


बुधवार सुबह परिवारीजनों ने कोतवाली पहुंचकर बेटी के गायब होने की सूचना दी। कुछ ही देर बाद मछुआरों को गंगा के किनारे एक लड़की की लाश दिखाई पड़ी।


इस पर गांव के लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतका की शिनाख्त शांति देवी के रूप में की। ग्रामीणों की सूचना पर डलमऊ पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन



कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि युवती मानसिक रूप से बीमार थी और पूर्व में भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी। नित्यक्रिया के दौरान नदी में डूबने से उसकी मौत हुई है। परिवारीजनों ने प्रकरण में कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें