फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऊंचाहार से सीधे सुल्तानपुर पहुंचिये..

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से शुरू की गई नई बस सेवा से अब यात्री ऊंचाहार से सीधे सुल्तानपुर पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन



एआरएम कैलाशराम ने मंगलवार को हरीझंडी दिखाकर बस को रवाना किया गया। इस रूट पर अधिक सवारियां निकलने के बावजूद अब तक कोई बस सेवा नहीं थी।


यह बस करीब 250 किलोमीटर की दौड़ लगाएगी। एआरएम ने बताया कि सलोन और ऊंचाहार के बीच का किराया 26 रुपये है।


एआरएम कैलाश राम ने बताया कि सुबह सात बजे यह बस सलोन से ऊंचाहार के लिए रवाना होगी। करीब पौने आठ बजे ऊंचाहार पहुंचने के बाद बस आठ फिर सलोन जाएगी।


सलोन पहुंचने के बाद बस सुल्तानपुर जिले को जाएगी। सुल्तानपुर से गौरीगंज होते हुए बस रायबरेली आएगी और देरशाम को सलोन में जाकर रुकेगी। रोजाना इसी रूट पर यह बस चलेगी।
विज्ञापन



सलोन-ऊंचाहार मार्ग और सलोन से सुल्तानपुर जिले के लिए सीधे बस सेवा नहीं थी। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ता था।


इस मार्ग पर डग्गामार वाहन मालिकों का कब्जा है, जिससे यात्रियों को और परेशान होना पड़ता है। इस बस सेवा के लिए भाजपा नेता अभिलाष चंद्र कौशल भी अरसे से प्रयासरत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें