फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचक्के ने ग्रामीण के खाते से पार किए 35 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
उचक्के ने ग्रामीण के खाते से पार किए 35 हजार रुपये
विज्ञापन



लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के मलकेगांव निवासी ग्रामीण उचक्के का शिकार हो गया। उचक्के ने ग्रामीण के एटीएम से 35 हजार रुपये पार कर दिए। ग्रामीण ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।


सरेनी के मलकेगांव निवासी रामआसरे शर्मा ने बताया कि वह लालगंज आए थे। गांधी चौराहा स्थित यूनाइटेड बैंक गए। बैंक के एटीएम में पहले से ही एक युवक रुपये निकाल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



जब वह भीतर गया तो युवक ने उनसे पहले रुपये निकाल लेने की बात कही। युवक के कहने पर वह रुपये निकालने लगे। लेकिन रुपया नहीं निकला।


युवक ने उनका एटीएम कार्ड लेकर रुपये निकालने लगा फिर भी रुपया नहीं निकला। पीड़ित ने बताया कि रुपये न निकलने पर वह एटीएम से बाहर निकल आए।


इसी दौरान युवक ने उनके खाते से 35 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से रुपये निकलने की बात तब पता चली जब मोबाइल पर रुपये निकल जाने का एसएमएस आया। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें