फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने रसूलपुर में अवैध पेड़ों की कटान को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलपुर में अवैध पेड़ों की कटान पकड़ी
विज्ञापन


सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र मंगलवार रात रसूलपुर में अवैध कटान की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने छापा मारा।

लकड़ी माफिया ने चार पेड़ों की कटान का परमिट लिया था लेकिन उसकी आड़ में 19 नीम, आम के पेड़ काट दिए। विधायक की नाराजगी पर बुधवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी भाग गए।

वनरक्षक की तहरीर पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एक ट्रक लकड़ी बरामद हुई है। साथ ही ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्षेत्रीय विधायक को रात में सूचना मिली कि रसूलपुर में अवैध हरे पेड़ों की कटान हो रही है। विधायक ने डीएम संजय कुमार खत्री व एसपी शिवहरि मीणा को सूचना दी।
विज्ञापन


साथ ही सरेनी थाने के बजाय लालगंज पुलिस को मौके पर भेजने की बात कही। विधायक रात में ही मौके पर पहुंच गए। एसडीएम लालगंज मदन कुमार व सीओ लालगंज आरपी साही व वन विभाग के कर्मचारी भी पहुंचे।

खास बात ये थी कि सिर्फ चार पेड़ों की कटान के लिए वन विभाग की अनुमति ली गई थी। इसके आड़ में नीम, आम के 15 और पेड़ काट लिए गए। कुल 19 पेड़ काटे गए।

वनरक्षक महेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर दी है कि गुरु प्रसाद शुक्ला निवासी रसूलपुर के नाम से चार पेड़ों के कटान का परमिट जारी किया गया था, लेकिन बच्चा सिंह निवासी भोजपुर, सोनू शुक्ला निवासी हमीरगांव के साथ मिलकर कई पेड़ कटवा लिए गए।

इन सभी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। वहीं वनरक्षक महेंद्र सिंह ने दूसरी तहरीर थाने में देकर आरोप लगाया कि सरताज (ट्रक मालिक) निवासी छतौना थाना सरेनी, ट्रक चालक राजेंद्र बहादुर निवासी हड़हा थाना उन्नाव, खलासी नकुल शर्मा निवासी विशन खेड़ा थाना पुरवा उन्नाव के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


ट्रक भरी लकड़ी बरामद की गई है। साथ ही ट्रक चालक को दबोच लिया गया है। प्रभारी थानेदार रमेशचंद्र जायसवाल ने बताया कि इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें