फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समसपुर पतौना माइनर कटी

विज्ञापन
विज्ञापन
माइनर कटी, 100 बीघा फसल जलमग्न
विज्ञापन


ऊंचाहार (रायबरेली)। रोहनिया क्षेत्र से होकर निकली समसपुर पतौना माइनर कटने से करीब 100 बीघे गेहूं की फसल जलमग्न हो गई।

रविवार सुबह जब किसान खेतों की तरफ गए तो फसल में पानी भरा मिला। इसकी जानकारी सिंचाई विभाग के अफसरों को दी गई, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इस पर किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद माइनर की पटरी को बांध दिया।

पतौना गांव के पास से माइनर शनिवार रात अचानक कट गई। रात होने के कारण नहर कटने की जानकारी किसानों को नहीं हुई।

पूरी रात माइनर का पानी आसपास के खेतों में भर गया। इससे गेहूं की फ सल पानी में डूब गई है। किसान राजेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, छोटेलाल, रामदेव, सुखराम आदि ने बताया कि माइनर कटने की जानकारी सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी गई, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सभी लोगों ने मिलकर माइनर की पटरी को बंधवा दिया गया है। उधर, एक्सईएन सिंचाई खंड दक्षिणी सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि जानकारी हुई है। नहर को बंधवाने के लिए कर्मचारियों को भेजा गया था, लेकिन किसानों ने नहर की पटरी बांध दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें