फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल को 24 घंटे बिजली आपूर्ति मिलना बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल को 24 घंटे मिलने वाली विद्युत आपूर्ति ठप
विज्ञापन

रायबरेली। अंडरग्राउंड केबल खराब होने से जिला अस्पताल को 24 घंटे मिलने वाली विद्युत आपूर्ति ठप है। इंदिरा नगर उपकेंद्र से जरूर जोड़ दिया गया है, लेकिन पर्याप्त बिजली मिल रही है। नतीजतन रात में अस्पताल के वार्डों में अंधेरा छा जाने से रोगियों और तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके अस्पताल में जनरेटर नहीं चलाया जा रहा है।
करीब दो साल पहले लाखों रुपये खर्च करके त्रिपुला ट्रांसमिशन से जिला अस्पताल को स्वतंत्र फीडर बनाकर बिजली आपूर्ति शुरू की गई थी। इसका मकसद था कि अस्पताल को 24 घंटे बिजली मिले, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर ढंग से संचालित हो सके। लेकिन 10 दिन से स्वतंत्र फीडर का अंडरग्राउंड केबल खराब हो गया है। केबल ठीक कराने के बजाय अस्पताल के फीडर को इंदिरा नगर बिजली उपकेंद्र से जोड़ दिया गया। इससे अस्पताल को महज 10 घंटे ही बिजली मिल रही है। इतने में भी ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। रात में बिजली जाते ही अस्पताल में परिसर में अंधेरा छा जाता है। जिला अस्पताल में अपने परिवारीजनों को भर्ती कराए तीमारदार दिनेश यादव, संतोष वर्मा, मो. आसिफ कहते हैं कि शनिवार रात बिजली जाते ही अस्पताल में अंधेरा छा गया था। कई घंटे तक बिजली नहीं आई थी। डीजल की कमीशनखोरी के चलते जनरेटर भी नहीं चलाया जाता है।
विज्ञापन


अंडरग्राउंड केबल खराब होने से अस्पताल के स्वतंत्र फीडर से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इंदिरा नगर से आपूर्ति से की जा रही है। बिजली जाने पर जनरेटर चलाया जाता है, ताकि रोगियों को परेशानी न होने पाए।- डॉ. एनके श्रीवास्तव, सीएमएस, जिला अस्पताल

जिला अस्पताल के स्वतंत्र फीडर की अंडरग्राउंड केबल खराब होने और बिजली न रहने पर जनरेटर न चलाए जाने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो गलत है। इसकी जांच कराई जाएगी। साथ ही सीएमएस से इस बाबत पूछताछ की जाएगी।- डॉ. डीके सिंह, सीएमओ
विज्ञापन


अंडर ग्राउंड केबल खराब होने से जिला अस्पताल को स्वतंत्र फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। फिलहाल इंदिरा नगर बिजली उपकेंद्र से जिला अस्पताल को बिजली दी जा रही है। खराब अंडर ग्राउंड केबल को ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है।-अशोक कुमार दोहरे, एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें