फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगहन मास की पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

विज्ञापन
विज्ञापन
अगहन मास की पूर्णिमा पर किया गंगा स्नान
विज्ञापन

डलमऊ (रायबरेली)। अगहन मास की पूर्णिमा के अवसर पर दूरदराज से आए तमाम श्रद्धालुओं ने अव्यवस्थाओं के बीच गंगा में डुबकी लगाई और गंगा तट के किनारे स्थित मंदिरों में पूजा-अर्चना की। डलमऊ गंगा तट के किला घाट, सड़क घाट, रानी शिवाला घाट, पक्का घाट, संकट मोचन घाट, पथवारी घाट आदि के साथ लगभग एक दर्जन घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया।
विज्ञापन

दूरदराज से आने वाले श्रद्धालु शनिवार देर शाम को गंगातट डलमऊ पहुंचकर गंगा मैया के जयकारों के साथ अर्द्धरात्रि से ही गंगा में स्नान प्रारंभ कर दिया। स्नान का यह कार्यक्रम रविवार को देर शाम तक चलता रहा। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की। अव्यवस्थाओं के क्रम में गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं को कीचड़ भरी सड़कों से गुजारना पड़ा। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग की गड्ढा युक्त सड़कों पर भारी समस्या का सामना करना पड़ा। ऊबड़-खाबड़ और गंदगी युक्त घाटों पर श्रद्धालुओं को गंगा स्नान करने के लिए मजबूर होना पड़ा। क्षेत्रीय प्रशासन और नगर पंचायत की अव्यवस्था के कारण गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु ठंड से कांपते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें