फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे को लेकर आए युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन

जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से युवक की मौत हो गई। गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे शिव गुलाम मजरे मुरेठी निवासी विनय कांत पुत्र राम विलास सोमवार शाम को मुरेठी से बारात के साथ कार से दूल्हे को लेकर जलालपुर आया था। दूल्हे को छोड़कर वह गाड़ी को सड़क के किनारे खड़ी कर रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार टाटा पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे चालक विनय कांत की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। जगतपुर के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें