नगर पालिका जायस में मतदान आज
तिलोई/फुरसतगंज (रायबरेली)। अमेठी जिले की नगर पालिका जायस में बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा। मतदान कराने के लिए तिलोई तहसील से रवाना पोलिंग पार्टियां मंगलवार शाम को मतदान केंद्रों पर पहुंच गई। मतदान कर्मियों ने रात में ही मतपेटियां रखने समेत अन्य चुनाव की तैयारियां पूरी की। चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चुनाव को लेकर पुलिस सतर्क है। वाहनों की चेकिंग की जा रही है। साथ ही रायबरेली-सुल्तानपुर राजमार्ग पर आने जाने वाले संदिग्ध लोगों पर भी नजर रख रही है।
जायस नगर पालिका में अध्यक्ष पद के 15 और सभासद पद के 92 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला 21 हजार 298 वोटर अपना मताधिकार का प्रयोग करके करेंगे। मतदान के लिए पांच केंद्रों पर 25 बूथ बनाए गए हैं। देर शाम अमेठी जिले के तिलोई मुख्यालय से 25 पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गई। पोेलिंग पार्टियों ने रात में मतदान केंद्रों पर चुनाव कराने की तैयारियां पूरी की। मतदान को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। एसडीएम डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सभी पार्टियां सकुशल जायस पहुंच गई हैं।
सीओ तिलोई बीनू सिंह ने बताया कि चुनाव में 25 दरोगा, 117 सिपाही, 224 होमगार्ड, 72 चौकीदार, 15 महिला आरक्षी की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। यदि कोई चुनाव प्रभावित करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि वाहन चेकिंग कराई गई। साथ ही हाईवे पर आने जाने वाले संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान प्रभावित करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
सक्रिय रहेंगे सभी बैरियर
एसपी कुंतल किशोर गहलौत ने बताया कि निकाय चुनाव के लिए बनाए गए समस्त बैरियर सक्रिय कर दिए गए हैं। उन्हें 22 नवंबर शाम पांच बजे तक गुजरने वाले सभी वाहनों की सघन तलाशी का निर्देश दिया गया है।
बंद रहेंगे सरकारी गैर सरकारी प्रतिष्ठान
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर बुधवार को जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय, प्रतिष्ठान व परिषदीय के साथ ही जिले में संचालित सभी विद्यालय बंद रहेंगे। इस संबंध में सभी विभागाध्यक्षों को आदेश जारी किया जा चुका है।
बूथों को दिया गया अंतिम रूप
सोमवार रात से ही मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों को अंतिम रूप देने की तैयारियां शुरू हो गई थीं। मंगलवार दोपहर बाद तक अधिकांश केंद्र पर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी थीं। कुछ केंद्र जरूर ऐसे थे जिन पर देर शाम तक राजस्व कर्मी तैयारी में लगे रहे।
वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगों को मिलेगी सुविधा
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ईश्वरचंद्र ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांग मतदाताओं को लाइन में नहीं लगाया जाएगा। मॉडल बूथों के अलावा सामान्य बूथों पर भी उनके लिए तमाम सुविधाएं रहेंगी।
उपद्रवियों को गोली मारने का आदेश
चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से निपटाया जा सके इसके लिए जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाने के संकेत दिए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि किसी भी अप्रिय स्थिति में फोर्स उपद्रवियों को सीधे गोली मारेगी।
निर्भय होकर करें मतदान
जिलाधिकारी योगेश कुमार और पुलिस अधीक्षक कुंतल किशोर ने मतदाताओं से निर्भय होकर मतदान करने व इतिहास रचने की अपील की है। दोनों अधिकारियों ने कहा कि मतदाताओं के साथ बदसलूकी व उन्हें डराने-धमकाने वालों के साथ प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा।
जिला कंट्रोल रूम के नंबर
डराने धमकाने या किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए मतदाता जिला कंट्रोल रूम के फिक्स फोन नंबर 05368-244361 पर संपर्क कर सकते हैं।
मतदाताओं पर एक नजर
निकाय - महिला वोटर - पुरुष वोटर - कुल वोटर
जायस - 11378 - 9981 - 21359
गड़बड़ी की स्थिति में यहां करें शिकायत
जिला निर्वाचन अधिकारी 9454418891
पुलिस अधीक्षक 9454400427
उप जिला निर्वाचन अधिकारी 9454418892
अपर पुलिस अधीक्षक 9454401977
प्रेक्षक अमेठी 8765424947
एसडीएम अमेठी 9454416183
सीओ अमेठी 9454401405
एसडीएम गौरीगंज 9454416184
सीओ गौरीगंज 9454401876
एसडीएम मुसाफिरखाना 9454416182
सीओ मुसाफिरखाना 9454401877
एसडीएम तिलोई 9454416632
सीओ तिलोई 9454401516
नगर पालिका परिषद जायस में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी
1. महेश प्रताप - भाजपा
2. मोहम्मद अकील - सपा
3. इशरत हुसैन - कांग्रेस
4. रामकेश - बसपा
5. वसीम - निर्दलीय
6. संतोष कुमार - निर्दलीय
7. राम बहादुर - निर्दलीय
8. इसरार अहमद - निर्दलीय
9. गौस मोहम्मद - निर्दलीय
10. महफूज अहमद - निर्दलीय
11. संदीप कुमार - निर्दलीय
12. कुंवरजी - शिवसेना
13. विपिन बिहारी - निर्दलीय
14. निसार - निर्दलीय
15. रियाज अहमद - निर्दलीय