फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता अजय देवगन की रेड से नौकरशाहों में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अजय देवगन के ‘छापे’ से मचा हड़कंप
विज्ञापन

शिवगढ़ (रायबरेली)। शिवगढ़ कस्बे के राजमहल में हो रही रेड फिल्म की शूटिंग में बुधवार को अभिनेता अजय देवगन ने भ्रष्ट नेताआें व नौकरशाहों के यहां छापा डालने की शूटिंग की गई। छापे से नौकरशाहों में हड़कंप रहा। शिवगढ़ राजमहल में हो रही फिल्म की शूटिंग में स्टार अभिनेता अजय देवगन तेज तर्रार ईमानदार इनकम टैक्स अफसर की भूमिका निभा रहे हैं। जिन्हें राजमहल में भारी तादात में सोना छुपा होने की जानकारी मिलती है। अभिनेता अजय देवगन द्वारा राजमहल में किसी मंत्री के घर पर छुपे हुए सोने तक पहुंचने के लिए रेड डाली गई। रेड डाल देने के बाद दीवाल व खंभों से सोने के बिस्किट निकलते देखा जा रहा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि राजमहल की दीवारों व खंभों को तोड़कर भारी तादात में सोना निकाला जायेगा। लाल बत्ती गाड़ी खड़ी हुई देखने से यह लगता है कि किसी मंत्री के घर पर बड़ी रेड की कार्यवाही की जा रही है। लाइट कैमरा एक्शन की आवाज पर शिवगढ़ राजमहल में अभिनय करते मशहूर कलाकारों को देखने के लिए दूर दराज से आए, प्रसंशकों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। क्यों की पुलिस के साथ ही उनकी भी एक बड़ी सुरक्षा गेट पर लगी हुई है। बताते चलें कि बुधवार दोपहर को अभिनेता अजय देवगन की एक झलक पाने को प्रसंशकों का सैलाब उमड़ा था, लेकिन गाड़ी से आते-जाते ही लोग देख पाते है। पर चप्पे-चप्पे पर मौजूद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व फि ल्म निर्माता के गार्डों की शख्ती के चलते प्रसंशक अजय देवगन की एक झलक पाने को तरसते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें