फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मोहर लगाएंगी प्रियंका वाड्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगाएंगी प्रियंका
विज्ञापन

रायबरेली। नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस के दावेदारों के नामों की सूची जिले के लोकसभा क्षेत्र प्रभारी प्रियंका वाड्रा को भेजे गए हैं। प्रियंका वाड्रा ही अब दावेदारों के चुनाव लड़ने पर अंतिम मुहर लगाएंगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला के मुताबिक जिले के लोकसभा क्षेत्र के तहत एक नगर पालिका और पांच नगर पंचायतें आती हैं। नगर पालिका रायबरेली से अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने के लिए 15 दावेदारों के नाम दिल्ली भेजे गए हैं। इसी तरह नगर पंचायत महराजगंज से तीन, बछरावां नगर पंचायत से पांच, लालगंज नगर पंचायत से सात, डलमऊ नगर पंचायत से तीन, ऊंचाहार नगर पंचायत से पांच दावेदारों के नाम की सूची जिले की लोकसभा क्षेत्र प्रभारी प्रियंका वाड्रा केपास भेजे गए हैं। जल्द प्रत्याशियों के नाम की घोषणा हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें