रिटायर्ड शिक्षकों का हुआ सम्मान
ऊंचाहार (रायबरेली)। प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से सोमवार को रिटायर्ड शिक्षकों का सम्मान समारोह हुआ। नगर के प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद में आयोजित समारोह में वर्तमान और पूर्व शिक्षक एकत्र हुए। सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंग वस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अनिल त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक का काम समाज को सही दिशा देना होता है। इस जिम्मेदारी से वह कभी मुक्त नहीं होता है। सेवाकाल से मुक्त होना अलग बात है, लेकिन जिम्मेदारी हमेशा बनी रहती है। इस मौके पर कृपा शंकर द्विवेदी, गुफ्तार सिंह, अचल बहादुर सिंह, शिवकरन तिवारी आदि मौजूद रहे।