फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1383 अभ्यर्थियों ने छोड़ी टीईटी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
1383 अभ्यर्थियों ने छोड़ी टीईटी परीक्षा
विज्ञापन

रायबरेली। जिले में रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच टीईटी परीक्षा कराई गई। 1383 अभ्यर्थियोें ने टीईटी परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया। तलाशी लेने के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों को अंदर जाने दिया गया। डीएम संजय कुमार खत्री और एसपी शिवहरि मीणा ने परीक्षा केंद्रोें का जायजा लिया। टीईटी परीक्षा को लेकर रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर पुलिस तैनात की गई थी।
विज्ञापन

टीईटी परीक्षा को लेकर यहां पर 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पहली पाली में हुई उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी परीक्षा में 6555 अभ्यर्थियों को भाग लेना था। इसमें से 5907 अभ्यर्थी ही परीक्षा में बैठे। 640 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया। दूसरी पाली में हुई प्राथमिक स्तर की टीईटी परीक्षा में 4750 अभ्यर्थियों को भाग लेना था, जिसमें से 4007 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। 743 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। दोनों पॉलियों में मिलाकर 1383 अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर गैरहाजिर मिले। परीक्षा केंद्रों राजकीय इंटर कॉलेज, फिरोज गांधी कॉलेज में अभ्यर्थियों की तलाशी लेेने के बाद उन्हें परीक्षा केंद्र के अंदर इंट्री मिली। डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। रेलवे स्टेशन पर एसओ जगतपुर लक्ष्मीकांत मिश्रा, एसओ भदोखर ओम प्रकाश सिंह को तैनात किया गया था। सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय ने भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी। बस स्टेशन पर भी पुलिस तैनात की गई थी, ताकि अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें