फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परामर्श के लिए खाद्य कारोबारी हेल्प डेस्क पर घुमाएं फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
अब खाद्य कारोबारी हेल्प डेस्क पर करें फोन
विज्ञापन

रायबरेली। खाद्य कारोबारियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें एफएसडीए में किसी परामर्श या फिर किसी समस्या के निराकरण के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। बस उन्हें अब घर या फिर दुकान पर बैठकर फोन घुमाना होगा और उनकी समस्या का निराकरण तत्काल हो जाएगा। जी हां। अब यहां पर हेल्प डेस्क बना दी गई है। फोन नंबर सार्वजनिक कर दिए गए हैं। जिस पर कोई खाद्य कारोबारी फोन कर विभाग से संबंधित कोई भी जानकारी ले सकेगा।
खाद्य आयुक्त के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा से संबंधित जागरूकता, शिक्षा अथवा समस्या निवारण के लिए हेल्प डेस्क की स्थापना किए जाने के निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में एफएसडीए के अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने यहां पर हेल्प डेस्क की स्थापना कर दी है। उन्होंने बताया कि जनपदीय कार्यालय में इस हेल्प डेस्क के प्रभारी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी तिवारी होंगे। यह हेल्प डेस्क सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रत्येक कार्य दिवस पर सक्रिय रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी ने बताया कि खाद्य कारोबारी परामर्श के लिए हेल्पडेस्क दूरभाष नंबर 0535-2204030 और मोबाइल नंबर 9411041518 पर फोन कर जानकारियां ले सकते है। उन्होंने बताया कि भविष्य में हेल्प डेस्क के विस्तार के रूप में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की ओर से सप्ताह के एक दिन में अपने-अपने क्षेत्रों में खाद्य कारोबारियों की समस्या निस्तारण एवं क्षमता संवर्द्धन जानकारी उपलब्ध कराने के लिए सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि इसमें अन्य विभागों का भी सहयोग लिया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर जिला स्तरीय कमेटी में भी इसे उठाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें