फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों ने काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन
विज्ञापन

रायबरेली। फीरोज गांधी महाविद्यालय के शिक्षकों ने मंगलवार को सातवें वेतन का लाभ नहीं मिलने पर नाराजगी जताई और काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। कहा कि सातवें वेतन आयोग की तर्ज पर बनी वेतन पुनरीक्षण समिति की संस्तुतियों को अब तक लागू न किया जाना उनकी उपेक्षा को दर्शाता है। सभी ने केंद्र सरकार पर शिक्षकों की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया है। कहा कि मांगें पूरी नहीं की गईं तो शिक्षण कार्य ठप कर सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि सरकार उच्च शिक्षकों की उपेक्षा कर रही है। यह कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश में एक साथ समान रूप से सिफारिशों को लागू किया जाए। प्रोन्नति की अन्यायपूर्ण व्यवस्था को तत्काल समाप्त किया जाए। शिक्षकों ने कहा कि सभी कार्य विभागों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार समस्त लाभ दे दिए जाने के बाद भी उच्च शिक्षा से जुड़े शिक्षकों के लिए सरकार कौन सी गणित लगा रही है। इसके पीछे क्या मंशा है। यह शिक्षक समझ नहीं पा रहे हैं। प्राचार्य डॉ. एसके पांडेय, शिक्षक नीरज, अजय कुमार, रत्ना सरकार, शीला श्रीवास्तव समेत सभी ने मांगों को पूरा किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें