विलंब से चलीं ट्रेनें, हलाकान रहे मुसाफिर
ऊंचाहार (रायबरेली)। ऊंचाहार रेलवे स्टेशन से होकर चलने वाली चार एक्सप्रेस व एक पैसेंजर गाड़ी बारिश के कारण लेट रहीं, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक जवाहरलाल ने बताया कि सोमवार को अंबाला से इलाहाबाद की ओर जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस 7:40 मिनट की जगह 12 बजे आई। कानपुर से प्रयाग के लिए जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 12:30 मिनट की जगह 2:14 मिनट पर आई। कानपुर से प्रयाग के लिए जाने वाली एयूसी पैसेंजर गाडी 6:30 मिनट की जगह 9:30 बजे गई। मेरठ से इलाहाबाद की ओर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस 7:45 मिनट की जगह 2 बजे गई। मौसम की वजह से ही गाड़ियां लेट चल रही हैं। वहीं गाड़ियों का विलंब से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।